सेवा संकल्प अभियान: लोयन के आंगनवाड़ी केंद्र पर लगा स्टॉल, ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

बागपत

बागपत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोयन स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोयन स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्टॉल लगाकर महिलाओं व ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

आयोजित कार्यक्रम में पोषण अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन तथा बाल विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं ने योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेजों के विषय में भी विस्तार से समझाया।

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एससी मोर्चा के जिला महामंत्री सत्येंद्र मौर्य ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक देश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर अमरेश, सुषमा, रीता तोमर, ममता, रश्मि, बबीता, उमेश, कमलेश, शिवानी, मीना कुमारी सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.