लायंस क्लब शाहगंज ‘खुशबू’ का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न: केक काटकर मनाई खुशियां, चार्टर सदस्यों का हुआ सम्मान

जौनपुर

जौनपुर जनपद के लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने अपना प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने अपना प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया। समारोह के दौरान क्लब के पदाधिकारियों एवं चार्टर सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन सौम्या अग्रहरि ने किया।

शाहगंज के लिए गौरव की बात: गीता जायसवाल

समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल ने क्लब के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने संस्थापक अध्यक्ष लायन खुशबू जायसवाल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब ने अपने प्रथम वर्ष में ही जनसेवा के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान अध्यक्ष लायन ज्योति गुप्ता के कुशल नेतृत्व में क्लब सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

महिला शाखा की स्थापना से सेवा को मिली नई दिशा

एमजेएफ रीजन चेयरपर्सन व क्लब के मार्गदर्शक लायन मनीष अग्रहरि ने कहा कि शाहगंज में विशुद्ध रूप से महिलाओं के इस लायंस क्लब की स्थापना होना क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने सभी सदस्यों को एकजुट होकर समाज कल्याण के कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।

चार्टर सदस्यों का किया गया नागरिक सम्मान

समारोह के दौरान जायसवाल महिला समाज की अध्यक्ष आशा गुप्ता एवं महामंत्री गीता मुन्नी जायसवाल ने क्लब के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही क्लब की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले सभी चार्टर सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

इस भव्य अवसर पर कोषाध्यक्ष लायन नेहा अग्रहरि, लायन आराधना अग्रवाल, लायन दीपिका अग्रहरि, लायन साधना जायसवाल, लायन अंबिका, लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष लायन सतीश अग्रहरि, सचिव लायन रितेश आर्य, पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण पांडेय, मनोज पांडेय, मनोज जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, अनिमेष अग्रहरि, निलय अग्रहरि, रोमिल अग्रहरि, अजीत जायसवाल, सीए बिजेंद्र अग्रहरि, मनीष व आशीष अग्रहरि सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.