डीएम व सीडीओ ने नाथूपुर गांव का किया स्थलीय निरीक्षण: विकास कार्यों व वर्मी कंपोस्टिंग केंद्र की जमकर की प्रशंसा

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के नाथूपुर गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के नाथूपुर गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को देखकर अधिकारियों ने गहरी संतुष्टि और प्रसन्नता व्यक्त की।

डिजिटल लाइब्रेरी व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का जायजा

जिलाधिकारी ने सबसे पहले पंचायत भवन परिसर में निर्मित ‘डिजिटल लाइब्रेरी’ का निरीक्षण किया, जहां युवाओं के लिए की गई अध्ययन व्यवस्था की उन्होंने सराहना की। इसके बाद अधिकारियों की टीम प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (Plastic Waste Management Center) पहुंची और वहां कचरा निस्तारण की प्रणाली को देखा।

जिले के पहले चालू वर्मी कंपोस्टिंग केंद्र की तारीफ

निरीक्षण के दौरान आरआरसी सेंटर पर स्थापित वर्मी कंपोस्टिंग यूनिट को चालू देखकर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि जिले में चालू हालत में मिलने वाला यह पहला वर्मी कंपोस्टिंग केंद्र है, जो पर्यावरण व जैविक खेती के लिहाज से मिसाल है।

अमृत सरोवर, मैरिज लॉन व पौधरोपण को सराहा

इसके उपरांत अधिकारियों ने गांव के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। सरोवर तट पर किए गए व्यवस्थित पौधरोपण, नवनिर्मित मैरिज लॉन तथा अन्य जनकल्याणकारी निर्माण कार्यों को देखकर डीएम ने ग्राम प्रधान सुचिता सिंह, एडीओ पंचायत तथा ग्राम पंचायत सचिव रत्नेश सोनकर की खुले दिल से प्रशंसा की।

इस अवसर पर सीडीपीओ नवीन सिंह, विनय सिंह सहित संबंधित विभागों के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.