अधिवक्ता की जमीन पर कब्जे के प्रयास से वकीलों में आक्रोश: एसपी से मिला दीवानी अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल

जौनपुर

जौनपुर अधिवक्ता की भूमि पर जबरन कब्जा करने के प्रयास और स्थानीय पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई न किए जाने से नाराज दीवानी न्यायालय के वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर अधिवक्ता की भूमि पर जबरन कब्जा करने के प्रयास और स्थानीय पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई न किए जाने से नाराज दीवानी न्यायालय के वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। मामले को लेकर अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कुमार अनुपम सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की मांग की।

अदालती आदेश के बावजूद कब्जे का प्रयास

सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, शहर के मोहल्ला ईशापुर (थाना कोतवाली) निवासी अधिवक्ता सागर वर्मा की भूमि मौजा केरारकोट (परगना हवेली, तहसील व जनपद जौनपुर) में स्थित है। उक्त भूमि को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा (वाद संख्या 1150/2006) विचाराधीन था, जिसमें बीते 18 मई 2026 को न्यायालय ने अधिवक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया था। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अदालती आदेश के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा जबरन जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है।

रात के अंधेरे में तोड़ी बाउंड्रीवाल, दी धमकी

पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि 24 सितंबर 2026 की रात करीब 2 बजे मनबढ़ किस्म के लोगों ने उनकी भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वकीलों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि घटना की शिकायत तत्काल शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन

एसपी जौनपुर से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भू-अभिलेख और अदालत के आदेश की प्रति पेश करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस दौरान संजय गुप्ता, आनंद देव तिवारी, आशीष शुक्ला, शैलेंद्र पाल, राम देवल यादव, सैय्याद जैग़म जैदी इमरान, मासूम शाह, सूरज सेठ, दीपक यादव, मनीष यादव, शिवराज यादव, कुलदीप यादव, मोनू यादव, अंकित यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.