बागपत

बागपत श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, मंडी बड़ौत के तत्वाधान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, मंडी बड़ौत के तत्वाधान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जैन साहित्य, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां कवियों की ज्ञानवर्धक व रसमयी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को आत्मचिंतन और संस्कारों की प्रेरणा दी।
कवि अमन जैन की रचनाओं पर झूमे श्रोता
कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवि अमन जैन ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी ओजस्वी और भावपूर्ण रचनाओं पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित श्रोताओं ने उनकी कविताओं का जमकर आनंद लिया और मुक्तकंठ से उनकी सराहना की।
काव्य के माध्यम से दिया जैन सिद्धांतों का संदेश
मंच संचालक हिमांशु अलंकार के कुशल संचालन में कवि चीनू जैन, कवयित्री वर्षा शर्मा, दीप्ति जैन एवं शुभम जैन ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कीं। सभी रचनाकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से अहिंसा, अनेकांत, सत्य, संयम, करुणा, मैत्री एवं आत्मशुद्धि जैसे मूलभूत जैन सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
आयोजकों ने जताया आभार
कार्यक्रम के सफल समापन पर आयोजक श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, मंडी बड़ौत की ओर से आमंत्रित सभी कवियों, अतिथियों एवं बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु-श्रोताओं का सह्रदय आभार व्यक्त किया गया।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













