वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक गायन: पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया आजादी का मंत्र

जौनपुर

जौनपुर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘नमनम् भारतम्’ अभियान के तहत गुरुवार सुबह 11 बजे गौराबादशाहपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में भव्य सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जौनपुर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘नमनम् भारतम्’ अभियान के तहत गुरुवार सुबह 11 बजे गौराबादशाहपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में भव्य सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम का रहा अहम योगदान: डॉ. हरेंद्र प्रताप

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जाफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम का अमर मंत्र रहा है। इसी मंत्र का उद्घोष करते हुए अनगिनत क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते भारत माता के चरणों में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।”

थानाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने की। आयोजन के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में सामूहिक रूप से वंदे मातरम का ओजस्वी गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में सराबोर हो गया।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में सतीश चंद्र मौर्य, मनोज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्त, सभापति, छंगन लाल सोनकर, कमलेश राय, राहुल सिंह, अमित चौबे, धीरज गुप्ता, संतोष गुप्त, अजीत सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने आए हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.