लोकसभा से पास हुआ ‘एंटी पेपर लीक संशोधन बिल’

देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर नकेल कसने के उद्देश्य से लाया गया ‘एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक’ बुधवार को भारी हंगामे के बीच लोकसभा से पारित हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर नकेल कसने के उद्देश्य से लाया गया ‘एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक’ बुधवार को भारी हंगामे के बीच लोकसभा से पारित हो गया। लंबी चर्चा और तीखी बहस के बाद सदन ने इस बिल को ध्वनि मत से मंजूरी दे दी।

विधेयक पारित होने का ऐलान करने के तुरंत बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही को 30 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाले इतने गंभीर और महत्वपूर्ण विधेयक पर सुझाव देने के बजाय विपक्ष राजनीति कर रहा है। विपक्ष के नेता ने असंसदीय और अनुचित भाषा का प्रयोग किया है। देश के युवाओं को, जो भारत का भविष्य हैं, ‘मूर्ख’ कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

तंज कसते हुए जितेंद्र सिंह ने 21 जुलाई की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता शायद इस निराशा में प्रधानमंत्री आवास (7 LKM) के बाहर जाकर बैठ गए क्योंकि जनता ने उन्हें वहां नहीं पहुंचाया।

“मंत्री गोली चलाने का आदेश नहीं देता”: जितेंद्र सिंह की सफाई

सदन में विपक्ष द्वारा उठाए गए एक अन्य विवादित मुद्दे का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि संबंधित घटना में कोई गोलीबारी नहीं हुई थी, केवल आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे।

 

“जब गोली चली ही नहीं, तो आदेश का सवाल ही नहीं उठता। वैसे भी ऐसा कोई भी आदेश देने का अधिकार किसी मंत्री के पास नहीं, बल्कि ऑन-ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास होता है।

विपक्ष के भारी विरोध और हंगामे के बावजूद सरकार ने इस कड़े कानून को लोकसभा से हरी झंडी दिलवा दी है। इस संशोधन बिल के लागू होने से अब देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, सॉल्वर गैंग और पेपर लीक कराने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माने का प्रावधान सुनिश्चित होगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.