आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

जौनपुर

जौनपुर जनपद के घाटमपुर स्थित आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के घाटमपुर स्थित आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

समारोह का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि व कॉलेज मैनेजर डॉ. जे.पी. दुबे, संस्थापक श्रीमती उषा देवी तथा प्राचार्य अनुराग पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत स्वास्थ्य सेवाओं एवं समाज में फार्मासिस्टों की बढ़ती उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की गई।

फार्मेसी क्षेत्र का दायरा हो रहा निरंतर विकसित: डॉ. जे.पी. दुबे

मुख्य अतिथि डॉ. जे.पी. दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि दवाओं के निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुसंधान से लेकर क्लिनिकल सेवाओं तक में फार्मासिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मरीज को दवा के सही व सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना भी फार्मासिस्ट की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नई तकनीकों व अनुसंधान के साथ निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

‘स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना’ थीम पर चर्चा

प्राचार्य अनुराग पाण्डेय ने इस वर्ष की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक योग्य फार्मासिस्ट केवल दवा विक्रेता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य तंत्र की एक मजबूत धुरी होता है।

उत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के अंत में डॉ. जे.पी. दुबे एवं प्राचार्य अनुराग पाण्डेय द्वारा विभिन्न गतिविधियों में मेधावी प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान इंटर कॉलेज के प्राचार्य आलोक निरंजन पाण्डेय, एस.डी.आई.सी. पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कमलेश, आर.के. पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य सुभाष यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर अभय दुबे, लेक्चरर विकास पाल सहित समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.