सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं बंदियों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला जज, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं बंदियों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला जज, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण किया गया।
बैरकों की गहन चेकिंग, व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एवं पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में कारागार की सभी बैरकों की सघन तलाशी ली गई तथा निरूद्ध बंदियों की स्थिति का जायजा लिया गया। जेल प्रशासन द्वारा अधिकारियों को अवगत कराया गया कि जेल स्टाफ द्वारा नियमित अंतराल पर बैरकों की तलाशी व सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में सफाई, खान-पान एवं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
शातिर बंदियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए कि कारागार में बंद शातिर एवं आपराधिक किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी जाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बंदियों की गतिविधियों एवं उनके चाल-चलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उच्चाधिकारियों के साथ साझा की जाएं, जिससे जेल सुरक्षा में किसी प्रकार की सेंध न लग सके।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













