आईए जाने कि आज 3 जून का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

3 जून की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ
1918 (हिन्दी को विशेष दर्जा): महात्मा गांधी जी की अध्यक्षता में इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ आयोजित हुआ। इसी सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित कर हिन्दी को राजभाषा माना गया।
1994 (नाम परिवर्तन): ‘भारत सहायता क्लब’ का नया नाम बदलकर ‘भारत सहायता मंच’ किया गया।
1999 (अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम)
हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन हुआ।
यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी दी गई।
मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।
2004 (नासा): केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
2005 (कूटनीति): फ़्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन एक बार फिर दुहराया।
2008 अंतरिक्ष: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान जापानी प्रयोगशाला के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुँचा।
खोज: वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।
#कन्नौज से बड़ी खबर: सौरिख ब्लॉक के खंड #शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक सस्पेंड pic.twitter.com/AefToaBnx5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 3, 2026












