महराजगंज

महराजगंज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी के प्रथम आगमन पर बृजमनगंज की धरती पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी के प्रथम आगमन पर बृजमनगंज की धरती पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ किया माल्यार्पण
जिला प्रभारी के बृजमनगंज पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान ‘जय श्री राम’ और पार्टी समर्थित नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। इसके उपरांत जिला प्रभारी बृजमनगंज ब्लॉक पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “बृजमनगंज हमेशा से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। सभी कार्यकर्ता आगामी 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर अभी से जुट जाएं और जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर विजय सुनिश्चित करें।”
संगठन में नई ऊर्जा का होगा संचार
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि अनुभवी नेतृत्व मिलने से जिले में पार्टी को नई दिशा व ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर बीडीओ राजकुमार, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, ब्लॉक प्रमुख उदयराज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, नौतनवा प्रत्याशी समीर त्रिपाठी, वरिष्ठ पदाधिकारी मधु सिंह, सभासद जेपी गौड़, मनोज जायसवाल, झिनक विश्वकर्मा, काजू कन्नौजिया, राजन चौरसिया, आशीष जायसवाल, अनिल मणि, सनी रैना सहित भारी संख्या में मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













