सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा के प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram एक बार फिर बड़ी तकनीकी गड़बड़ी का सामना कर रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा के प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram एक बार फिर बड़ी तकनीकी गड़बड़ी का सामना कर रहे हैं। भारत समेत दुनिया के कई देशों में रविवार को अचानक फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप हो गए। लाखों यूजर्स अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।
लॉगिन करते ही आ रहा है ‘Error’
सैकड़ों यूजर्स ने शिकायत की है कि जैसे ही वे फेसबुक ऐप या वेबसाइट खोलने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी स्क्रीन पर एक एरर मैसेज आ रहा है।
स्क्रीन पर दिख रहा संदेश
“Account Temporarily Unavailable. Your account is currently unavailable due to a site issue. We expect this to be resolved shortly. Please try again in a few minutes.”
इस मैसेज से साफ संकेत मिल रहा है कि समस्या मेटा के सर्वर में आई किसी तकनीकी खराबी (Technical Glitch) की वजह से है और कंपनी के बैकएंड पर इस वजह से काम चल रहा है।
इंस्टाग्राम की फीड भी हुई फ्रीज
फेसबुक के साथ-साथ मेटा के दूसरे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। यूजर्स न तो किसी की प्रोफाइल देख पा रहे हैं और न ही उनकी न्यूज फीड रिफ्रेश हो रही है। कई यूजर्स का अकाउंट अपने आप लॉग-आउट भी हो गया है। परेशान होकर यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स और शिकायतों की बाढ़ ला दी है।
मेटा की तरफ से अभी तक चुप्पी
इस बड़े ग्लोबल आउटेज को लेकर खबर लिखे जाने तक पैरेंट कंपनी Meta की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह समस्या कितनी गंभीर है और इसे पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा।
यूजर्स के लिए जरूरी सलाह: भूलकर भी न करें ये गलती
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब भी ऐसा सर्वर डाउन होता है, तो यूजर्स को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
पासवर्ड बार-बार न बदलें: लॉगिन न होने पर कई यूजर्स बार-बार पासवर्ड बदलने लगते हैं, ऐसा करने से बचें। सर्वर ठीक होने पर आपका अकाउंट खुद-ब-खुद काम करने लगेगा।
नया अकाउंट न बनाएं: यह कोई आपके व्यक्तिगत अकाउंट की दिक्कत नहीं है, इसलिए नया अकाउंट बनाने में समय बर्बाद न करें।
धैर्य रखें: चूंकि यह समस्या सर्वर स्तर की है, इसलिए कुछ मिनट या घंटों में यह खुद ही ठीक हो जाएगी। कंपनी के आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें।
महराजगंज: रहस्यमय परिस्थितियों में घायल मिले कृत पिपरा निवासी राजीव कुमार नायक की इलाज के दौरान मौत। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस। pic.twitter.com/VoDtJXb6dH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026












