टावर वाला प्यार,आशिक़ी का इजहार,भरे बाजार में खुद के औलादों से शर्मिंदा हो रहा परिवार, ऋषि वर्मा की क़लम से जानें आज के इश्किया खेल की सच्चाई

सोशल मीडिया का दौर है। हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है। कभी किसी का डांस, कभी किसी का झगड़ा और आजकल सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है “टावर वाला प्यार”।

लड़का या लड़की मोबाइल टावर, पानी की टंकी या किसी ऊंची जगह पर चढ़कर मोहब्बत का इजहार कर रहे हैं। नीचे भीड़, कैमरे और लाखों व्यूज। देखने वालों को ये रोमांच लगता है, लेकिन इसके पीछे छिपा दर्द बहुत कम लोग समझ पाते हैं।

रिश्तों का बदलता चेहरा

पहले शादी से पहले लड़का-लड़की एक-दूसरे को देखते तक नहीं थे। रिश्ते घर-परिवार और समाज की सहमति से तय होते थे। आजादी के नाम पर आज रिश्तों में इतनी फॉर्मेलिटी आ गई है कि बुजुर्ग भी हैरान हैं।

डेटिंग, चैटिंग, प्रपोजल और फिर सोशल मीडिया पर ऐलान। सवाल ये है कि क्या इन सबके बाद रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हो रहे हैं? या हम सिर्फ दिखावे के चक्कर में रिश्तों की नींव कमजोर कर रहे हैं?

इश्क या इज्जत की कीमत?

टावर पर चढ़कर “आई लव यू” बोलना आसान है। लेकिन उस वक्त उस मां-बाप पर क्या बीतती होगी जिसने खून-पसीना एक करके औलाद को बड़ा किया?

जिस पिता ने सपना देखा था कि उसका बेटा-बेटी समाज में नाम कमाएंगे, आज वही औलाद भरी महफिल में उसकी इज्जत को तार-तार कर रही है। टावर पर चढ़ना सिर्फ प्यार का सबूत नहीं, एक पूरे परिवार की बेइज्जती का लाइव प्रसारण बन गया है।

प्यार का मतलब तमाशा नहीं

प्यार करना गुनाह नहीं है। पर प्यार के नाम पर पब्लिसिटी स्टंट करना, परिवार को शर्मिंदा करना और समाज के सामने ड्रामा करना – ये प्यार नहीं, स्वार्थ है।

अगर इजहार करना ही है तो घरवालों के सामने, इज्जत के साथ कीजिए। भागकर या टावर पर चढ़कर नहीं। क्योंकि टावर से गिरने का खतरा कुछ पल का है, लेकिन समाज में गिरने के बाद इज्जत दोबारा नहीं मिलती।

आज जरूरत है सोच बदलने की। रिश्तों को दिल से निभाइए, लेकिन संस्कारों को मत भूलिए। माता-पिता दुश्मन नहीं होते, वो आपकी ढाल होते हैं।

प्यार कीजिए, पर इस तरह कि कल आपको और आपके परिवार को सिर झुकाना न पड़े।

आप इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं? क्या आज का प्यार वाकई आजादी है या सिर्फ दिखावा? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.