आईए जाने कि आज 29 मार्च का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

29 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1857 – सिपाही मंगल पांडे (34 वीं रेजीमेंट), भारत में ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ बंगाल नेटिव इन्फैंट्री विद्रोहों और लंबे समय से चल रहे 1857 के सिपाही स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाने गये।
1430 – मुराद द्वितीय के नेतृत्व में ओटोमन साम्राज्य ने वेनिस गणराज्य से थेसालोनिका पर कब्जा कर लिया ।
1849 – यूनाइटेड किंगडम ने पंजाब को अपने राज्य में मिला लिया ।
1961 – संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में तेईसवाँ संशोधन पारित किया गया, जिससे वाशिंगटन, डी.सी. के निवासियों को राष्ट्रपति चुनावों में मतदान करने की अनुमति मिली।
1974 – नासा का मेरिनर 10 बुध ग्रह के पास से गुजरने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना ।
29 मार्च को जन्मे व्यक्ति
1998 – अदिति अशोक – भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ़र हैं।
1913 – भवानी प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
1928 – रोमेश भंडारी, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1929 – उत्पल दत्त – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
1943 – जॉन मेजर – ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री।
29 मार्च को हुए निधन
2020 – श्याम सुंदर कलानी – दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले कलाकार थे।
1963 – सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद @Uppolice @maharajganjpol https://t.co/HOdy5FThja
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 29, 2026























