बुलंदशहर: मोबाइल टावर से 10 लाख की डिवाइस चुराने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, कार व RRU बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने मोबाइल टावरों से उपकरण चुराने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने मोबाइल टावरों से उपकरण चुराने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 लाख रुपये कीमत की 04 RRH/RRU डिवाइस और घटना में प्रयुक्त हुंडई ओरा कार बरामद की है।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान प्रमोद, संजीव निवासी अलीगढ़, पीयूष उर्फ पीलू और समसुद्दीन निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि यह संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न जिलों में मोबाइल टावरों से उपकरण व केबल चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने हाल ही में गुलावठी, खुर्जा देहात और कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित मोबाइल टावरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद असलम व उनकी संयुक्त टीम शामिल रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.