लखीमपुर खीरी: सरजू घाट से बाबा लिलवटीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई डाककांवड़ यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के सरजू घाट से पवित्र जल भरकर डाककांवड़ यात्रा बाबा लिलवटीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैंपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के सरजू घाट से पवित्र जल भरकर डाककांवड़ यात्रा बाबा लिलवटीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं, जिनके भारी उत्साह से पूरा मार्ग “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

कांवड़ यात्रा के सुगम संचालन और सुरक्षा के मद्देनजर शारदा नगर थाना प्रभारी बृजमोहन सैनी के नेतृत्व में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही मार्ग में शिवभक्तों के लिए जलपान और विश्राम की भी उचित व्यवस्था की गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.