बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के पेचवड़ा नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीगढ़ धाम में सावन के पहले सोमवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पेचवड़ा नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीगढ़ धाम में सावन के पहले सोमवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

मंदिर समिति के अनुसार, भोर से लेकर दोपहर तक लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। कतारों में लगे महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। परिसर में बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से सुलभ दर्शन कराए गए। देर शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला लगातार जारी रहा और पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में डूबा नजर आया।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026












