सोनौली: पारिवारिक विवाद के चलते बंद पड़े BSNL टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली नगर पंचायत में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय निवासी बैद्यनाथ अचानक बंद पड़े बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली नगर पंचायत में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय निवासी बैद्यनाथ अचानक बंद पड़े बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक का अपने भाइयों के साथ घरेलू जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा प्रशासनिक टीम के साथ युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.