नवागांव (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ के ग्राम नवागांव में गोंड समाज के तत्वावधान में आयोजित बुढ़ादेव-बूढ़ी दाई शक्ति स्थापना पर्व’ पूरी पारंपरिक आस्था, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

छत्तीसगढ़ के ग्राम नवागांव में गोंड समाज के तत्वावधान में आयोजित बुढ़ादेव-बूढ़ी दाई शक्ति स्थापना पर्व’ पूरी पारंपरिक आस्था, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। इस सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
ढोल-मांदर की थाप पर थिरके कदम, कर्मा नृत्य ने मोहा मन
मुख्य अतिथि भावना बोहरा के नवागांव पहुंचने पर आदिवासी भाई-बहनों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मांदर की मधुर धुनों के साथ उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया। इस पर्व का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध कर्मा नृत्य और जनजातीय लोकगीत रहे। इस दौरान एक बेहद खूबसूरत नजारा तब देखने को मिला जब ग्रामीणों के उत्साह को देखकर मुख्य अतिथि भावना बोहरा भी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने ग्रामीणों के साथ कदम से कदम मिलाकर कर्मा नृत्य किया। उनकी इस सहभागिता ने आयोजन के उत्साह को दोगुना कर दिया।
प्रकृति की आराधना और परंपराओं में गहरी आस्था ही हमारी पहचान भावना बोहरा
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री भावना बोहरा ने जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की जमकर सराहना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा
प्रकृति की आराधना, अपनी समृद्ध परंपराओं में अटूट आस्था और आपसी भाईचारा ही हमारी जनजातीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है। बुढ़ादेव-बूढ़ी दाई की पूजा आदिवासी समाज की प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली का जीवंत प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक और लोक पर्व न केवल हमारी जड़ों को मजबूत करते हैं, बल्कि हमारी नई पीढ़ी को भी अपनी अनमोल संस्कृति व संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने गोंड समाज की सामाजिक एकता और समाज कल्याण के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। भावना बोहरा ने आदिवासी समाज के सर्वांगीण उत्थान और विकास के लिए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का पूरा भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई दिग्गज रहे मौजूद
इस गरिमामयी सांस्कृतिक पर्व के अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू,जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे,भाजपा महामंत्री मनोज बंजारे,गोंड समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजपा के स्थानीय नेता और भारी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल और अनुशासित समापन पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल युवक की शिनाख्त की pic.twitter.com/aigOaDKK9b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026











