बुलंदशहर: उदयपुर कलां शिव मंदिर में सावन के सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के ग्राम उदयपुर कलां स्थित शिव मंदिर में सावन के पावन सोमवार पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के से ही मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के ग्राम उदयपुर कलां स्थित शिव मंदिर में सावन के पावन सोमवार पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के से ही मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस विशेष अवसर पर ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और भव्य सजावट से सजाया गया। पूजन-अर्चन में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

ग्रामीणों के अनुसार, सावन माह के प्रत्येक सोमवार को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होता है, जिसमें मेले जैसा माहौल बना रहता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा समुचित इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शन-पूजन का कार्य शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न हुआ।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

कान्हा की भक्ति में झूमा परतावल, डोल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; भक्तों ने फोड़ी मटकी राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी और भव्य आरती ने भक्तों को किया भाव-विभोर, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

कान्हा की भक्ति में झूमा परतावल, डोल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; भक्तों ने फोड़ी मटकी राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी और भव्य आरती ने भक्तों को किया भाव-विभोर, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन