महराजगंज
महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम दरहटा टोला लालपुर निवासी प्रदीप पुत्र अमरनाथ के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप मजदूरी करने के लिए आजाद नगर स्थित देवेंद्र पांडे के मकान पर गए थे। काम के सिलसिले में छत पर चढ़ते समय वह अचानक हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी असमय मौत से दो मासूम बेटों, अभय और आरोव के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026












