बुलंदशहर
जनपद बुलंदशहर के कासर जाने वाले मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा टल गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के कासर जाने वाले मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा टल गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हालांकि, हादसे में राहत की बात यह रही कि कार चला रहे गोविंद कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू कराया।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026












