बुलंदशहर के दो युवकों का दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर हमला, बोले- ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’

बुलंदशहर

बुलंदशहर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के सांसद पप्पू यादव पर बुलंदशहर के दो युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के सांसद पप्पू यादव पर बुलंदशहर के दो युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के नैथला हसनपुर निवासी हैप्पी शर्मा और उसके साथी सुमित गिरी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दोनों युवक किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। जब उन्हें पता चला कि सांसद पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, तो वे वहां पहुंच गए। युवकों ने सांसद पर साधु-संतों और सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जूते से हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद सांसद के समर्थकों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।

मामले पर आरोपी हैप्पी शर्मा का कहना है कि सांसद ने पूर्व में संसद भवन के सामने साधु के वस्त्र धारण कर भगवान राम की तस्वीर का अपमान किया था, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। उसने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी सनातन या साधु-संतों का अपमान किया गया तो ऐसा ही विरोध दर्ज कराया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.