बुलंदशहर
बुलंदशहर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का जत्था कस्बा अहमदगढ़ पहुंचा, जहां थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का जत्था कस्बा अहमदगढ़ पहुंचा, जहां थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विशंभर दयाल गंगवार ने पुलिस टीम के साथ कांवड़ मार्ग का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पूरे मार्ग पर पुलिस बल की पैनी नजर है और जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
थाना प्रभारी ने कांवड़ियों व स्थानीय नागरिकों से यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में श्रद्धालु तुरंत पुलिस से संपर्क करें, प्रशासन हर संभव सहायता के लिए मुस्तैद है।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026












