बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर के खंडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद एवं सोहन सिंह सेवा न्यास दिल्ली के सौजन्य से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर के खंडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद एवं सोहन सिंह सेवा न्यास दिल्ली के सौजन्य से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ।

शिविर में डॉ. के. उपाध्याय, डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. एस.के. सिंगल, डॉ. अमित कुमार, प्रदीप शर्मा तथा सतीश गौड़ की विशेषज्ञ टीम ने शिकारपुर क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों के आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाएं दीं। जांच के दौरान गंभीर पाए गए छह मरीजों के नेत्र ऑपरेशन की भी व्यवस्था की गई।
विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प जताया, ताकि ग्रामीण व गरीब वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
इस दौरान संघ प्रचारक गंगाराम, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अमित श्रीवास्तव, आचार्य राहुल शास्त्री, बाबा राजपाल सिंह एवं सूबेदार योगेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













