महराजगंज: पुरन्दरपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी नकबजन को दबोचा, चोरी के जेवर बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरन्दरपुर पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी नकबजन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरन्दरपुर पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी नकबजन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी किए गए सफेद धातु के गहने (ब्रासलेट, पायल और बिछिया) बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि बीते 22 जुलाई को ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार के घर पर अज्ञात चोरों ने छत की दीवार तोड़कर सोने-चांदी के गहने, गैस सिलेंडर और नगदी पार कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 181/2026 धारा 305, 331(3), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। घटना में संलिप्त अभियुक्त कन्हैयालाल (21 वर्ष) पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम टेढ़ी, लगातार फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

सोमवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुरन्दरपुर पुलिस टीम (थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, निरीक्षक संजय सिंह, निरीक्षक राहुल यादव व कांस्टेबल टीम) ने कोल्हूआ ढाला शिव मंदिर (अचलगढ़ नर्सरी मोड़) के पास से अभियुक्त कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.