बुलंदशहर
बुलंदशहर अनियंत्रित ईको कार की टक्कर से 6 कांवड़िये घायल, दो की हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू कराई यात्रादशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक अनियंत्रित ईको कार ने 6 कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक अनियंत्रित ईको कार ने 6 कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दो कांवड़ियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
डिबाई कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में अलीगढ़ जिले के थाना गभाना अंतर्गत ग्राम समला निवासी अंकित, गगन, मयंक, आकाश और अवि समेत 6 कांवड़िये घायल हुए हैं। इनमें से अंकित और मयंक की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है।
घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे में कुछ कांवड़ खंडित हो गई थीं, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन से नया गंगाजल मंगवाकर कांवड़ियों की यात्रा पुनः शुरू कराई।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













