जौनपुर: आजाद बिंद हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना जारी, सपा नेता लौटन राम निषाद ने एनकाउंटर की जांच और न्याय की मांग की

जौनपुर

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर पीड़िता सौम्या बिंद का धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर पीड़िता सौम्या बिंद का धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद ने धरना स्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया और प्रदेश सरकार की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए लौटन राम निषाद ने आरोप लगाया कि आजाद बिंद की हत्या मुख्य आरोपी ने गाड़ी ओवरटेक करके की थी। उन्होंने दावा किया कि मामले के आरोपियों को शुरुआत में एक रसूखदार नेता के आवास से उठाया गया था, लेकिन बाद में कुछ आरोपियों को छोड़ दिया गया और मामले से जुड़े रवि यादव का एनकाउंटर कर दिया गया। सपा नेता ने रवि यादव एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

लौटन राम निषाद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में जाति और धर्म को देखकर एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह भेदभावपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि मृतक की बहन सौम्या बिंद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, जिन्होंने डीजीपी से बात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही एनकाउंटर की खबर आ गई।

सपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मुख्य आरोपियों को सरकार के सहयोगी दलों के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा और जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने वोटों के जरिए इस अन्याय का जवाब देगी। वहीं, धरने पर बैठी सौम्या बिंद ने एक बार फिर अपने भाई के सभी हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग दोहराई है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.