2027 के चुनाव की तैयारी में जुटे सपा नेता पदम सिंह जाटव, गांव शेरपुर में मांगा जनसमर्थन

हापुड़

हापुड़ जनपद के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क और सांगठनिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क और सांगठनिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सपा नेता पदम सिंह जाटव ने गांव शेरपुर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कायम किया तथा आगामी चुनाव के लिए समर्थन मांगा। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पदम सिंह जाटव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार गांव-गांव जाकर आम जनता की समस्याओं को समझ रही है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराया। सपा नेता ने जोर देकर कहा कि 2027 का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है और पार्टी किसान, नौजवान, मजदूर व आम नागरिकों के मुद्दों को लेकर मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा घर-घर जाकर सपा की नीतियों व विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.