नाबालिग की अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी पिलखुवा से गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

हापुड़

हापुड़ जनपद के पिलखुवा पुलिस ने नाबालिग से दोस्ती कर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के पिलखुवा पुलिस ने नाबालिग से दोस्ती कर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण व वांटेड अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस टीम ने आनंदा डेयरी प्लांट के पास से आरोपी मुकेश (पुत्र अक्षय, निवासी ग्राम शाहपुर फगौता, थाना पिलखुवा) को दबोचा।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना पिलखुवा में भारतीय न्याय संहिता/आईपीसी की गंभीर धाराओं (363, 376, 328, 506), पॉक्सो (POCSO) एक्ट और आईटी एक्ट की धारा 67B के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने अभियुक्त के पास से वीवो वाई-22 (Vivo Y22) मोबाइल फोन बरामद कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.