महराजगंज: निचलौल-सिसवा मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, बुजुर्ग और किशोरी गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल-सिसवा मार्ग स्थित क्रांति चौराहे के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-सिसवा मार्ग स्थित क्रांति चौराहे के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तेज टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्रांति चौराहे के पास दोनों मोटरसाइकिलों की गति तेज होने के कारण सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार छिटककर सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।

 

घायलों का विवरण

शिवशंकर (70), पुत्र बिरजू यादव — निवासी ग्राम इटहिया

आरती (12), पुत्री सूरज — निवासी ग्राम बुढ़ाडीह

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.