रक्षाबंधन: महराजगंज में बहनों ने डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की कलाई पर बांधी राखी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महराजगंज में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास की एक बेहद खूबसूरत झलक देखने को मिली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महराजगंज में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास की एक बेहद खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस खास मौके पर जिले की बहनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

जिलाधिकारी ने सभी बहनों का स्नेहपूर्वक अभिवादन किया, उनसे राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने बहनों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए उनके सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट का माहौल आत्मीयता और उत्साह से भरा नजर आया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.