ससुराल में पति पर हैवानियत: पत्नी ने बंधक बनाकर गर्म सरियों से दागा, दो महिलाएं गिरफ्तार

हापुड़

हापुड़ जनपद के आदर्शनगर कॉलोनी में पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति को कमरे में बंधक बनाया और दो दिनों तक गर्म लोहे की रॉड सरियों से दागकर उसे अधमरा कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के आदर्शनगर कॉलोनी में पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति को कमरे में बंधक बनाया और दो दिनों तक गर्म लोहे की रॉड सरियों से दागकर उसे अधमरा कर दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित की पहचान सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी राजेश नाइक शिवम (पुत्र महान सिंह) के रूप में हुई है। राजेश की शादी आदर्श नगर निवासी दीपा के साथ हुई थी। आरोप है कि 19 अगस्त को दीपा ने फोन करके राजेश को अपने घर बुलाया, जहां उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने की कोशिश की गई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि रविवार को लज्जापुरी गेट के पास से मुख्य आरोपी पत्नी दीपा और उसकी सहयोगी प्रीति (पत्नी राहुल) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.