महराजगंज

महराजगंज इंडो-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा कस्बे में चीनी की कीमतों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। आम तौर पर 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी के दाम अचानक उछलकर 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज इंडो-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा कस्बे में चीनी की कीमतों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। आम तौर पर 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी के दाम अचानक उछलकर 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। कालाबाजारी और अवैध भंडारण की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने कस्बे की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की।

एमओ भूपेंद्र प्रताप, एआरओ धर्मेंद्र कुमार और एसआई हर्षवर्धन श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने कस्बे की दो प्रमुख दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के बिल और गोदामों में मौजूद चीनी का भौतिक सत्यापन किया। गहन जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि दुकानों में चीनी का स्टॉक नियमानुसार पाया गया है और फिलहाल स्थिति सामान्य है।
उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण नौतनवा बाजार से नेपाल में चीनी की तस्करी और बिचौलियों द्वारा कृत्रिम किल्लत पैदा करने की आशंका बनी रहती है। आपूर्ति विभाग की इस कार्रवाई से जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026





















