हापुड़

जनपद हापुड़ के आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद हापुड़ के आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के कड़े इंतजामों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान डीएम और एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि वे क्षेत्रों में लगातार गश्त (रूट मार्च) करें, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026






















