हापुड़

हापुड़ जनपद के रोडवेज डिपो में तैनात एक संविदा चालक द्वारा शराब के नशे में बस अड्डे पर हंगामा और उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के रोडवेज डिपो में तैनात एक संविदा चालक द्वारा शराब के नशे में बस अड्डे पर हंगामा और उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। अनुशासनहीनता और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर कड़ा रुख अपनाते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने आरोपी चालक की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हापुड़-नोएडा मार्ग पर संचालित रोडवेज बस पर तैनात संविदा चालक हर्ष चौधरी शुक्रवार शाम अत्यधिक शराब के नशे में बस अड्डा परिसर पहुंचा। वहां उसने यात्रियों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर हंगामा किया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले की सूचना मिलते ही एआरएम लक्षण सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और चालक हर्ष चौधरी की संविदा समाप्त कर दी। एआरएम लक्षण सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि डिपो में किसी भी कर्मचारी की अनुशासनहीनता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा कृत्य करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026





















