डिबाई: धीमरी गौशाला में बजरंग दल ने की सेवा, गौवंश के लिए समर्पित किया 12 कुंतल काशीफल

बुलंदशहर

बुलंदशहर “गौ सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।” इसी सेवा भाव के साथ विश्व हिंदू परिषद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मपुर क्षेत्र के गांव धीमरी स्थित गौशाला में एक विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर “गौ सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।” इसी सेवा भाव के साथ विश्व हिंदू परिषद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मपुर क्षेत्र के गांव धीमरी स्थित गौशाला में एक विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।

विहिप के जिला सह मंत्री भूप्रकाश बजाज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान गौवंश के पौष्टिक आहार के लिए 12 कुंतल काशीफल (पेठा) समर्पित कर सेवा की गई। इस पुनीत कार्य में सत्य प्रकाश बजरंगी, राजकुमार लोधी, सोनू डीलर, चंद्रवीर सिंह, हरपाल सिंह, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार और हरेंद्र प्रदीप ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से गौ संरक्षण और सेवा के लिए आगे आने की भावुक अपील की। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी संस्कृति और संवेदनाओं का सम्मान करते हुए समय-समय पर गौशालाओं में चारा, आटा, गुड़, हरा चारा और भूसा दान कर अपना योगदान दें, ताकि गौशालाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाया जा सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.