सहारनपुर
सहारनपुर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम ने जिले की सातों विधानसभा सीटों पर अपना जनसंपर्क अभियान बेहद तेज कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम ने जिले की सातों विधानसभा सीटों पर अपना जनसंपर्क अभियान बेहद तेज कर दिया है। अभियान के तहत वह सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जनता से सीधे संवाद कर रही हैं और समाजवादी पार्टी की नीतियों व अखिलेश यादव के विजन को घर-घर पहुंचा रही हैं।
‘सपा सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली फ्री, लैपटॉप और पेंशन योजना होगी बहाल’
जनसभाओं और संवाद के दौरान रूही अंजुम ने घोषणा की कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही पूर्ववर्ती सपा सरकार की महत्वाकांक्षी ‘समाजवादी पेंशन योजना’ को दोबारा बहाल किया जाएगा, छात्रों के लिए शिक्षण अनुदान बढ़ाया जाएगा और मेधावियों को लैपटॉप व स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “2017 से पहले अखिलेश यादव जी ने विकास के जो कीर्तिमान स्थापित किए थे, मौजूदा सरकार ने केवल उन पर अपना नाम लगाया है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे सपा की देन है। सहारनपुर को इतना बड़ा मेडिकल कॉलेज भी समाजवादी सरकार ने दिया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने वहां सुविधाएं बढ़ाने के बजाय उसे बदहाल छोड़ दिया। यदि 2017 में सपा सरकार दोबारा आती, तो आज सहारनपुर के गरीबों को इलाज के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ या देहरादून नहीं भागना पड़ता।”
महंगाई और तिब्बती मार्केट के मुद्दे पर घेरा
सपा नेत्री ने बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम जनता का बजट बिगड़ गया है और होटलों में खाना तक महंगा हो गया है। इस दौरान उन्होंने तिब्बती मार्केट के विस्थापन का मुद्दा भी उठाया। स्थानीय जनता ने भी सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि रूही अंजुम ने अधिकारियों से बात कर तिब्बती मार्केट की समस्या को लगभग सुलझा लिया था, लेकिन कुछ स्थानीय राजनेताओं ने उन्हें नीचा दिखाने और श्रेय लेने की होड़ में इस मामले को बीच में आकर अटका दिया।
चुनावी टिप्पणी पर विरोधियों को जनता का करारा जवाब
रुही अंजुम ने स्पष्ट किया, “मैं शुरुआत में चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं थी, लेकिन जमीन पर गरीबों की बदहाली देखकर और जनता के भारी दबाव के बाद मैंने उनकी आवाज बनने का फैसला किया है।”
वहीं, विपक्षी नेताओं द्वारा रूही अंजुम पर की जा रही सियासी टिप्पणियों पर स्थानीय जनता ने कड़ा रोष जताया है। क्षेत्र के लोगों ने पलटवार करते हुए कहा, “जो नेता सालों से राजनीति में हैं, उन्होंने सहारनपुर के विकास के लिए क्या किया? रूही अंजुम एक ऐसी नेत्री हैं जो बिना किसी पद के अपने निजी खर्च से गरीबों की मदद करती हैं, डीएम और कमिश्नर से मिलकर जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान कराती हैं। इस बार सहारनपुर की जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी और रूही अंजुम को पहले विधायक और फिर सांसद बनाकर ही दम लेगी।”
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













