बेला के पांडु नदी में डूबने से दो मासूमों की हुई मौत

औरैया

औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भवन में रविवार को दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की पांडु नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भवन में रविवार को दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की पांडु नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुर्वा भवन निवासी 8 वर्षीय विष्णु पुत्र धीरेन्द्र पाल औरहरजू पुर्वा निवासी 8 वर्षीय अंश पुत्र सुदेश रविवार सुबह अपने चाचा धर्मेंद्र पाल के साथ भेड़ चराने गए थे। घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित पांडव नदी के किनारे पहुंचने के बाद दोनों बच्चे नहाने के लिए नदी में उतर गए।

देर तक नहीं लौटे तो हुई तलाश

काफी देर तक बच्चों के वापस न आने पर धर्मेंद्र पाल ने करीब 11 बजे परिजनों को फोन कर उनके बारे में जानकारी ली। जब पता चला कि दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे हैं, तो अनहोनी की आशंका गहरा गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की।

गहरे गड्ढे में मिले दोनों के शव

तलाश के दौरान धर्मेंद्र पाल ने नदी के एक गहरे गड्ढे में छलांग लगाकर खोजबीन की। इसी दौरान दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। परिजन तत्काल उन्हें बेला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। बाद में दोनों को मेडिकल कॉलेज कन्नौज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिसघटना की सूचना दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेला थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अंश अपनी तीन बहनों अंशिका (12), शालिनी (10) और पूजा (5) का इकलौता भाई था। वहीं, विष्णु के पिता धीरेन्द्र पाल रोजी-रोटी के लिए मुंबई में निजी नौकरी करते हैं और कुछ दिन पहले ही काम पर लौटे थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे हमउम्र और अच्छे दोस्त थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.