बल्लेबाजों ने फिर डुबोई भारत की नैया , लगातार दूसरे टी20 में हार,हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के बल्लेबाज़ों को ज़िम्मेदार ठहराया है.

Voice of news 24

07 Aug 2023 16:19PM

 

एक बार फिर बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण भारत को लगातार दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में पराजय झेलनी पड़ी और दो विकेट से रविवार को मिली जीत के दम पर वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 0 से बढत बना ली ।.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के पहले अर्धशतक के दम पर सात विकेट पर 152 रन बनाये । जवाब में निकोलस पूरन ने 40 गेंद में 67 रन बनाकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी । वेस्टइंडीज ने 18 . 5 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया ।.

हार्दिक पांड्या ने कहा, “ये अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं थी, हमें इससे बेहतर बल्लेबाज़ी करनी चाहिए थी. 170 का लक्ष्य अच्छा होता. जिस तरह से पूरन (निकोलस) ने बल्लेबाज़ी की, उन्होंने पूरा खेल अपने हाथ में ले लिया.”

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 152 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज़ की टीम ने 18.5 ओवरों में ही ये 155 रन बना लिए.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.