Voice of news 24
21 May 2023 19:34PM
भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवा भारत की नींव रखी और पंचायती राज के जरिये अधिकारों व सत्ता को गांवों तक पहुंचाया।

श्रीनिवास ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गांवों को मजबूत बनाने का सपना देखा था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उस सपने को पूरा किया


















