कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज को 50 MBBS सीटों की मंजूरी: मऊ में चिकित्सा शिक्षा को मिला बड़ा बढ़ावा

मऊ

मऊ जनपद के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2026-27 सत्र से एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 50 सीटों पर प्रवेश की आधिकारिक अनुमति मिल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2026-27 सत्र से एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 50 सीटों पर प्रवेश की आधिकारिक अनुमति मिल गई है। इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

कॉलेज के निदेशक डॉ. मनीष राय ने इसे स्वर्गीय कल्पनाथ राय के सपने को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे मऊ व आसपास के जिलों के मेधावी छात्रों को अब अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा मिलेगी, जिससे उन्हें पढ़ाई के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वहीं, प्रधानाचार्य डॉ. धरमाराय इंगले ने उम्मीद जताई कि यहाँ से निकलने वाले डॉक्टर स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की टीम ने गत 19 जून को संस्थान का गहन निरीक्षण किया था। टीम ने ओपीडी, ओटी, आईसीयू, इमरजेंसी, जांच केंद्र, विभागवार संसाधनों और डॉक्टरों की उपलब्धता का जायजा लेने के बाद यह स्वीकृति प्रदान की है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक के आगमन पर डॉ. अभिनव मिश्रा, डॉ. पीयूष मिश्रा, डॉ. अमित यादव, डॉ. शाजिया सहित कई चिकित्सकों व कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया और इसे मऊ के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.