सरयू घाट से 14 अगस्त को गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी काँवड़ यात्रा, 17 को जलाभिषेक

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी पवित्र सावन माह के उपलक्ष्य में ग्राम उधन्ना (पोस्ट बसहा) के शिवभक्तों द्वारा काँवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी पवित्र सावन माह के उपलक्ष्य में ग्राम उधन्ना (पोस्ट बसहा) के शिवभक्तों द्वारा काँवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का यह जत्था 14 अगस्त को सरयू घाट से पवित्र जल भरकर ‘छोटी काशी’ के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगा। इसके बाद 17 अगस्त (सोमवार) को विधि-विधानपूर्वक बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

यात्रा का नेतृत्व प्रबंधक मैनेजर गुप्ता और राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं। इस धार्मिक यात्रा में बाबूराम (बी.डी.सी.), अमरीश पाण्डेय, आदर्श तिवारी, आशीष तिवारी, रमेश यादव, संतोष कुमार, कौशल यादव, अवधेश गुप्ता और नीरज गुप्ता सहित दर्जनों श्रद्धालु भाग लेंगे।

आयोजकों ने बताया कि यात्रा जय भोले और “हर-हर महादेव” के जयघोषों के साथ निकाली जाएगी। मार्ग में काँवड़ियों की सुविधा के लिए जलपान व विश्राम के विशेष प्रबंध किए गए हैं। क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर ग्रामीणों और शिवभक्तों में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.