बदलापुर में सपा टिकट को लेकर मची होड़: युवा चेहरों के साथ पुराने दिग्गज भी मैदान में

जौनपुर

जनपद जौनपुर के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद जौनपुर के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी से टिकट पाने की रेस में जहाँ एक तरफ युवा चेहरे ज़मीनी स्तर पर पकड़ मजबूत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के अनुभवी वरिष्ठ नेता भी मजबूती से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

युवा चेहरों में बटाऊबीर के शैलेन्द्र यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव के पुत्र राजेश यादव, इंजीनियर ओम नाथ बिन्द, पूर्व विधायक स्व. उमाशंकर यादव के पुत्र जयसिंह यादव ‘लल्लू’, कुंवर ज्योतिरादित्य यादव, तनुज पाण्डेय, श्यामनरायण बिन्द और स्व. सीताराम सेठ के पुत्र अजय यादव प्रमुखता से जनसंपर्क में जुटे हैं।

दूसरी ओर, अनुभवी नेताओं में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, पूर्व विधायक राजनारायण बिन्द, पूर्व राज्य मंत्री संगीता यादव, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव और जिला सचिव दीनानाथ सिंह जैसे दिग्गज भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।

पीडीए पीछे, दलित, अल्पसंख्यक समीकरणों के बीच दावेदारों की इस लंबी सूची ने शीर्ष नेतृत्व के सामने कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। पार्टी के निर्देशों के मुताबिक टिकट मांगने वाले पदाधिकारियों को पद से इस्तीफा देना होगा, जिससे आने वाले दिनों में सांगठनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ में है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.