महराजगंज: विनय शुक्ला गली में खुले में रखा ट्रांसफार्मर बना आफत, हादसे का खतरा बढ़ा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कस्बे की विनय शुक्ला गली में खुले में रखा एक विद्युत ट्रांसफार्मर राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के कस्बे की विनय शुक्ला गली में खुले में रखा एक विद्युत ट्रांसफार्मर राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा का कोई घेरा न होने से हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

यह ट्रांसफार्मर ऐसी व्यस्त गली में स्थित है, जहाँ दिनभर पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। स्थानीय निवासियों विजय कुमार, अखिलेश कुमार, सुनील कुमार और बृजेश का कहना है कि सुरक्षा जाली न होने से खासकर बारिश के मौसम में स्थिति बेहद चिंताजनक हो जाती है।

बेपरवाह बिजली विभाग के रवैये से नाराज राहगीरों और ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर के चारों तरफ मजबूत सुरक्षा जाली लगवाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इसे सुरक्षित नहीं किया गया, तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। निवासियों ने जल्द से जल्द विभागीय कार्रवाई कर सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.