सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के शिवानगर गांव के पास गुरुवार को अब्दुल सत्तार के खेत में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के शिवानगर गांव के पास गुरुवार को अब्दुल सत्तार के खेत में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव खेत की मेड़ पर लावारिस हाल में पड़ा मिला।
शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। अत्यधिक सड़ जाने के कारण उसमें कीड़े पड़ चुके थे और बायां पैर किसी जानवर द्वारा खाया गया प्रतीत हो रहा था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, वृद्ध को कुछ दिन पहले हाथ में लाठी लिए घूमते देखा गया था। खेत के दोनों ओर पानी भरा होने के कारण मेड़ से गुजरते समय हादसे की आशंका जताई जा रही है।
प्रथम दृष्टया मृतक की मानसिक स्थिति ठीक न होने का अनुमान है। सूचना मिलते ही चिल्हिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के गांवों में संपर्क कर शिनाख्त कराने और मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026












