ठूठीबारी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य रैली: देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ कस्बा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राधा कुमारी इंटर कॉलेज, ठूठीबारी द्वारा गुरुवार को एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राधा कुमारी इंटर कॉलेज, ठूठीबारी द्वारा गुरुवार को एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथ में तिरंगा थामे देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया। स्थानीय नागरिकों ने भी तिरंगा लहराकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनमानस में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रगाढ़ करना था।

इस आयोजन को सफल बनाने में 102 यू.पी. बी.एन. एनसीसी, बीओपी एसएसबी ठूठीबारी और SSAH सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा। संस्था के प्रतिनिधियों ने युवाओं को देश के विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जहाँ उपस्थित लोगों ने देश की एकता और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी कैडेट्स, एसएसबी जवानों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना का संचार करते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.