मऊ
मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे गोकुलपुरा स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे गोकुलपुरा स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीपुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पलिया निवासी सतीश और उनकी बहन माही के रूप में हुई है। दोनों बाइक से अपनी बुआ के घर जा रहे थे कि तभी अंडरपास के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पायलट अभिषेक प्रजापति और ईएमटी मोहम्मद शेरू महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस टीम ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए तत्काल रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का त्वरित इलाज शुरू किया। हालांकि, बहन माही की स्थिति अत्यधिक नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि सतीश का इलाज रानीपुर CHC में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही रानीपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026












