जौनपुर के अभिषेक यादव की शानदार सफलता, UPSC CAPF में 64वीं रैंक हासिल कर बने असिस्टेंट कमांडेंट

जौनपुर

जौनपुर संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CAPF परीक्षा में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र स्थित चौरासन दास गांव निवासी अभिषेक यादव ने ऑल इंडिया 64वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CAPF परीक्षा में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र स्थित चौरासन दास गांव निवासी अभिषेक यादव ने ऑल इंडिया 64वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

जौनपुर से शुरुआती पढ़ाई के बाद MMMUT गोरखपुर से किया बीटेक
अभिषेक यादव ने अपनी शुरुआती शिक्षा जौनपुर से पूरी करने के बाद मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। अभिषेक के पिता सुरेंद्र बहादुर यादव पेशे से अधिवक्ता हैं। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, समय प्रबंधन और पिता के सही मार्गदर्शन को दिया है।

परिवार और क्षेत्र में जश्न का माहौल
राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में 64वीं रैंक हासिल करने पर ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना स्थानीय युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.