सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार की मौत एक गंभीर रुप से घायल,कोल्हुई थाना क्षेत्र की घटना

Voice of news 24

21May 2023 19:16PM

कोल्हुई

कोल्हुई थाना क्षेत्र के लोटन बभनी मार्ग के बभनी गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी ठोकर एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप घायल। बताया जाता है कि फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के हरमंदिर खुर्द निवासी बुद्धेश कुमार पुत्र रामनरेश 26 वर्षीय अपने चचेरे भाई विजय के साथ रविवार को कोल्हुई गया हुआ था।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

जैसे ही बभनी गांव के सामने पहुंचा की अज्ञात वाहन ने सामने से ठोकर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजवाया।

जहां पर इलाज के दौरान बुद्धेश कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटी घटना की जानकारी होते रोते बिलखते अस्पताल पर पहुंचे परिजन।एसआई रामरतन यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]